E20 जब से आया है उसके लगभग एक हफ्ते बाद से यह समस्याएं आने शुरू हो गई हैं। अलीगंज की पुरनिया के पास मकैनिक दीपू बताते हैं कि जो पिछले 20 सालों से गाड़ी के मैकेनिक का काम कर रहा है। इथेनॉल से परेशान लोग रोज मेरे पास आते हैं। दिन में एक से दो गाड़ियां ऐसी आती हैं जिन में यह समस्या होती है। इनके पाइप फट जाते हैं। नायलॉन पाइप कहीं नहीं मिल रहा है। हमने पूरे शहर में पता कर लिया पर कहीं नहीं यह पाइप मिल रहा है। हम लोग टेंपरेरी पाइप लगाकर उनका काम चल देते हैं लेकिन यह पाइप हर सर्विस में बदलवाना पड़ता है।