फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर से चोरी हुए जेवरात की होगी पहचान, पीड़ितों को वापस मिलने की प्रक्रिया शुरू होगी

लखनऊ चिनहट के मटियारी चौराहे पर इंडियन ओवरसीज़ बैंक की शाखा मे लॉकर काटकर जेवरात लूटने के मामले में पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर है। चिनहट पुलिस ने 29 पीड़ितों को नोटिस जारी कर जेवरात व सामान की पहचान के लिए बुधवार को थाने बुलाया है। पुलिस ने पीड़ितों को उनके जेवरात की फोटो व रसीद लेकर बुलाया है जिससे कि जेवरात होने की पुष्टि हो सके। इसके बाद पुलिस रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट को भेज देगी इसके बाद पीड़ितों को उनके जेवरात मिलने के आसार हैं। कमेटी मे शामिल अध्यक्ष एसीपी विभूतिखंड विनय द्विवेदी, एसएचओ चिनहट दिनेश मिश्रा समेत 4 लोगों के सामने सोने-चांदी के जेवरातों की पहचान होगी। दरअसल 21 दिसंबर 2024 को बैंक मे 7 बदमाशों ने लॉकर काटकर उसमें रखे जेवरात व अन्य कीमती सामान लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को मुठभेड़ मे मार गिराया था। वहीं 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से बरामद होने वाले जेवरात व नगदी की रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट भेज दिया था। कोर्ट की तरफ से सभी वादियों को माल बारमद होने की जानकारी दी गयी थी। इसके लिए पुलिस की मौजूदगी मे एक कमेटी गठित की गयी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें