हवा में घोल रहे जहर,,,,,, इन दिनों शहर में प्रदूषण की समस्या फैली हुई है। सरकार ने इससे निपटने के लिए कई ठोस कदम भी उठाए हैं पर कुछ लोग इसे कहां मानने वाले। यह तस्वीर है कैसरबाग स्थित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन मुख्यालय के सामने की जहां पर लोहे में लगे रबर को जलाया जा रहा और लोहा निकाला जा रहा दूर तक उठते इस काले धुएं को लोग देख भी रहे होंगे पर शायद कोई इसे रोकने नहीं आ रहा। घंटों ऐसे ही धुआं उठता रहा और आराम से यह लोग जलाते रहे। इन्हें कोई रोकने टोकने वाला नहीं।