फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हथिनी माधुरी को वनतारा जामनगर भेजे जाने के विरोध में जैन समाज ने किया प्रदर्शन

जैन समाज के लोगों ने महाराष्ट्र स्थित नांदिणी मठ में 35 साल से परिवार के सदस्य की तरह से रह रही हथिनी माधुरी को गुजरात के वनतारा जामनगर भेजे जाने के विरोध में हजरतगंज चौराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंप कर उसे वापस मठ भेजने की मांग की। विश्व श्रवण संस्कृति श्री संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन की अगुवाई में जैन समाज के लोग सुबह करीब 9:00 बजे गांधी पार्क में एकत्र हुए। समाज के लोग हाथ में नारे लिखी तख्ती लिए हुए थे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनीष जैन एडवोकेट, शुभम जैन, चक्रेश्वर जैन, सिद्धार्थ जैन, अनुज जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें