लखनऊ के महानगर स्थित द गोल्डन एप्पल होटल में इनर व्हील क्लब लखनऊ की ओर से हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डांस कर जमकर मस्ती की। इस दौरान कई तरह के क्विज कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार किए गए हैंडमेड उत्पादों और कपड़ों की प्रदर्शनी भी लगाई। प्रदर्शनी में आकर्षक हस्तनिर्मित वस्तुओं और परिधानों ने लोगों का ध्यान खींचा। गीत-संगीत, नृत्य, क्विज और प्रदर्शनी के बीच महिलाओं ने हरियाली तीज का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया।