शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगे करीब 100 हेल्थ एटीएम का संचालन अब निजी कंपनी 'सांभवी डायग्नोस्टिक' करेगी। इसके लिए अनुबंध हो चुका है जिसके तहत कंपनी स्मार्ट सिटी को सालाना ₹27 लाख देगी और रख-रखाव का जिम्मा भी खुद संभालेगी। यह हैंडओवर प्रक्रिया छह महीने में टुकड़ों में पूरी होगी। कम फुटफॉल वाले एटीएम को बेहतर लोकेशन पर शिफ्ट किया जाएगा। राहत की बात यह है कि जांचें सरकारी दरों पर ही होंगी, जिसमें बीएमआई, बीपी और ऑक्सीजन जैसी बेसिक जांचें निशुल्क रहेंगी, जबकि शुगर, डेंगू और ईसीजी जैसी जांचें ₹30 से ₹50 के बेहद कम शुल्क पर की जाएंगी।