लखनऊ के मवैया में भगवान गणेश की मूर्तियों का बड़ा बाजार सजा है। जहां सौ रूपये से लेकर 50 हजार रूपये तक की मूर्तियां मौजूद हैं। ईको फ्रेंडली मूर्तियों की डिमांड भी बढ़ी है। साथ ही प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों की भरमार है। घर में स्थापित करने से लेकर पंडाल और विसर्जन के लिए मूर्तियां लोग खरीद रहे हैं। इस बार मूर्तियों के दाम में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।