फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फैजुल्लागंज में धंसी सड़क पर पलटा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला

लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित कृष्णा लोक कॉलोनी में जामा मस्जिद पुलिया के पास धंसी सड़क पर मंगलवार को एक ट्रैक्टर पलट गया। सड़क धंसने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर बीच सड़क पर पलट गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़क और जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। सड़क धंसने से यहां आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और क्षेत्र में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें