इकाना स्टेडियम में रविवार को एलएसजी और केकेआर के बीच होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमों ने स्टेडियम परिसर और मैदान में सघन चेकिंग अभियान चलाया, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। मौके पर मौजूद एसीपी ऋषभ ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, मैच देखने पहुंचे स्कूली बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। बच्चे लखनऊ सुपर जायंट्स के समर्थन में नारे लगाते और टीम की जर्सी पहनकर उत्साह बढ़ाते दिखे। स्टेडियम के बाहर भी दर्शकों की भीड़ रही।