डालीगंज चौराहे के पास ग्रीन कॉरिडोर के तहत बन रहे पुल के काम के चलते डालीगंज हाथी पार्क से शहीद स्मारक जाने वाला सीधा मार्ग बंद कर दिया गया है, जिसके चलते लोग गोल चक्कर लगाकर शहीद स्मारक की ओर जा रहे हैं। इस कारण चौराहे से लेकर डालीगंज रेलवे पुल के नीचे तक लंबा जाम जैसा लग गया है वाहन रुक रुक कर चल रहे है।