फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चिनहट में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा इलाका

हर घर तिरंगा अभियान के तहत चिनहट में गुरुवार को देशभक्ति के उत्साह के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक बृज बहादुर भारद्वाज के नेतृत्व में निकली यात्रा में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। यात्रा गांधी अस्पताल और गांधी चौक चौराहा होते हुए वापस बालिका इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। बृज बहादुर भारद्वाज ने कहा कि यात्रा देश की आन-बान और शान के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को समर्पित है। संजय गुप्ता ने तिरंगे को राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक बताया। आयोजक एवं पार्षद अरुण कुमार राय ने सभी का आभार जताया। यात्रा में व्यापारी, नागरिक, महिलाएं, बच्चे और शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें