फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बीरबल साहनी संस्थान में तीन दिवसीय 'पृथ्वी-2026' फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ

बीरबल साहनी पुरावनस्पति विज्ञान संस्थान में तीन दिवसीय 'पृथ्वी-2026' फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ संस्थान के ऑडिटोरियम में दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और प्रकृति के प्रति लोगों, विशेषकर युवाओं में जागरूकता बढ़ाना है। उद्घाटन अवसर पर डॉ. निमिष कपूर ने कहा कि फिल्में समाज को जागरूक करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के फिल्म फेस्टिवल से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे विषयों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं से प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिक, शोधार्थी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। तीन दिनों तक आयोजित होने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में पर्यावरण और पृथ्वी से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें