फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर भीषण हादसा, मैजिक में वैन ने मारी टक्कर

बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर मंगलवार दोपहर रोडवेज बस और मैजिक वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर घायलों को बचाया और एंबुलेंस की मदद से सीएससी रामनगर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुरवारी गांव के पास हुआ। मैजिक में सवार सरोज देवी (46), निवासी बसंत अंता, जिला गोण्डा; चन्दन (30), निवासी गोसाईन पुरवा, जिला गोण्डा, गोविंद (29), निवासी लालपुरवा, जिला बहराइच घायल हुए। रामनगर के कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने हटवाकर यातायात सामान्य किया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें