बख्शी का तालाब। थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव के पास नहर में रविवार की शाम लगभग दो दिन पुराना एक अज्ञात युवक का शव पाया गया। सूचना मिलने पर बख्शी का तालाब,महिंगवा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नहर से बाहर निकाला गया। मृतक के शरीर पर सफेद शर्ट,काटी पेंट है।बीड़ी के बंडल और माचिस भी मिली है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि,शिनाख्त का प्रयास जारी है।