फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भैंसों की नीलामी का सपा विधायक और पार्षदों ने किया विरोध

लालबाग स्थित नगर निगम कार्यालय में होने जा रही भैंसों की नीलामी का समाजवादी पार्टी के विधायक अरमान खान और पार्षदों ने विरोध किया। सपा नेताओं ने नीलामी प्रक्रिया में नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाए। सपा विधायक और पार्षदों का कहना है कि उन्होंने पशु मालिकों को अपनी भैंसों को छुड़ाने के लिए कुछ समय देने की मांग की थी, लेकिन उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि विज्ञापन में नीलामी के लिए पंजीकरण की समयसीमा दोपहर दो बजे तक बताई गई थी, इसके बावजूद तीन बजे तक पंजीकरण कराया जा रहा था। सपा नेताओं ने नीलामी प्रक्रिया को स्थगित कर पशु मालिकों को पर्याप्त समय देने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें