फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अयोध्या में कार से की जा रही थी तस्करी, 22 लाख का गांजा बरामद

आकाश द्विवेदी Updated Mon, 13 Oct 2025 07:00 PM IST

अयोध्या में इनायतनगर पुलिस और एंटी थेफ्ट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 22 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई थाना इनायतनगर क्षेत्र के नगहरन पुरवा के पास चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस ने एक कार को रोक कर तलाशी ली, जिसमें आठ बोरियों में भरे 88 पैकेट मिले। इनका कुल वजन 92 किलोग्राम था। बरामद किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से गांजा तस्कर सोनू कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो फर्जी नंबर प्लेट, 9050 रुपए नकद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि यह गांजा सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र से लाया जा रहा था, जिसे अयोध्या के विभिन्न इलाकों में बेचा जाना था। पुलिस की सतर्कता के चलते पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना इनायत नगर क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें