अवध कैटरर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक्सपो में देशभर से आई कंपनियों के आधुनिक उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने रहे। मुंबई की कंपनी के फ्रोजन फूड्स को लेकर लोगों में खासा उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। वहीं, जयपुर से आई कंपनी के सोने-चांदी की कोटिंग वाले बर्तन और आकर्षक सिंहासन ने आगंतुकों का ध्यान खींचा। डेकोरेशन सेक्टर में दिल्ली की कंपनी के स्टॉल पर प्रीमियम रेंज के सिरेमिक, वुडन और अन्य सजावटी उत्पादों को लोगों ने खूब सराहा। एक्सपो में होटल, कैटरिंग और इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारी, आयोजक और बड़ी संख्या में आगंतुक नई तकनीकों और उत्पादों की जानकारी लेते नजर आए।