फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: व्यापारियों का होगा महाकुंभ, संगठन विस्तार और समस्याओं पर होगी चर्चा

दारुलशफा स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि जल्द ही व्यापारियों का महाकुंभ आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं, संगठन के विस्तार, व्यापारिक हितों की सुरक्षा और सरकार के समक्ष प्रमुख मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे। संदीप बंसल ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय है और उनके अधिकारों से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठाता रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें