फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अधिवक्ता पर फायरिंग मामले में नया मोड़, आरोपी के वायरल वीडियो से बढ़ी जांच

मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक जुलाई की रात प्रीति नगर निवासी अधिवक्ता कौशल पांडेय पर हुई फायरिंग के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना के नामजद आरोपी आशुतोष तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि अधिवक्ता ने गनर हासिल करने के उद्देश्य से खुद पर फायरिंग कराई थी। वीडियो में उसने आरोप लगाया कि इसके लिए उसे और उसके साथी गौरव बाजपेई को 20 हजार रुपये, एक तमंचा और एक कारतूस दिया गया था तथा एक अन्य मुकदमे में अजय कपूर को फंसाने की योजना बनाई गई थी। वहीं, अधिवक्ता कौशल पांडेय ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया। उनका कहना है कि यदि फायरिंग स्वयं कराई होती तो वह आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज क्यों कराते। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना जारी है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें