फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अधूरा नाला बना सरस्वतीपुरम के लोगों की मुसीबत, घरों में घुस रहा पानी

लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार में अटल चौराहा के पास नाले का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से सरस्वतीपुरम कॉलोनी के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जलनिकासी की व्यवस्था बाधित होने से मुख्य सड़क से लेकर कॉलोनी के अंदर तक जलभराव हो रहा है। कई घरों में भी पानी घुसने की स्थिति बनी हुई है। अटल चौराहे के पास 60 फीट रोड पर काफी समय से पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के साथ हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी भरे होने के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते और कई लोग चोटिल हो चुके हैं। नाले का निर्माण कार्य बंद होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। रविवार को सरस्वतीपुरम कॉलोनी के लोगों ने जलभराव और अधूरे नाले के निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द नाले का निर्माण पूरा कराने और जलनिकासी की समस्या दूर करने की मांग की। प्रदर्शन में सरस्वतीपुरम रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के राजकुमार सैनी, अजय यादव, बीके कटिहार, रामेंद्र सिंह, वीरेंद्र कनौजिया, रामकुमार पाल, रंजीत वर्मा, मुकेश सक्सेना समेत कॉलोनी के कई लोग मौजूद रहे। वहीं, जानकीपुर वार्ड प्रथम की पार्षद निशा तिवारी ने बताया कि बारिश के कारण खुदाई का कार्य अधिकारियों ने रोक दिया है। बारिश कम होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अभी बारिश का पानी निकालने के लिए मोटर लगाई गई है। पानी जमा होने पर मोटर पंप चलाया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें