फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंदाज-ए-लखनऊ योजना से निखर रही हजरतगंज की ऐतिहासिक पहचान

राजधानी के प्रमुख बाजार हजरतगंज को उसकी ऐतिहासिक विरासत के अनुरूप विकसित करने का कार्य अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगा है। 'अंदाज़-ए-लखनऊ' योजना के तहत किए गए सौंदर्यीकरण से हजरतगंज का स्वरूप पहले से अधिक आकर्षक और व्यवस्थित नजर आ रहा है। योजना के तहत बाजार की सभी इमारतों को एक समान रंग में रंगा गया है। दुकानों के साइनबोर्ड भी एक ही डिजाइन, रंग और शैली में तैयार किए गए हैं, जिससे पूरे बाजार को एकरूपता और विरासत का स्वरूप मिला है। इसके अलावा फुटपाथों पर लगी पुरानी रेलिंगों को बदलकर नई आकर्षक रेलिंग लगाई गई हैं। वहीं आधुनिक डिजाइन की स्ट्रीट लाइटें भी स्थापित की गई हैं। इन लाइटों के सुनहरे रंग के पोल बाजार की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। रात के समय इनकी रोशनी में हजरतगंज का नजारा और भी मनमोहक दिखाई देता है। सौंदर्यीकरण का उद्देश्य हजरतगंज की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखते हुए इसे आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करना है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए बाजार अब पहले से अधिक आकर्षक और व्यवस्थित दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें