फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अटल बिहारी वाजपेयी केवल प्रधानमंत्री नहीं, देश को नई दिशा देने वाले राष्ट्र निर्माता थे : लोधी

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत रविवार को रुदौली के विद्या नगर तिराहा, बहरास में जनसभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी और विशिष्ट अतिथि के रूप में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोरी लाल भारती ने की, जबकि संचालन जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं थे, बल्कि वे देश को नई दिशा देने वाले राष्ट्र निर्माता थे। उन्होंने राजनीति में शुचिता, संवेदनशीलता और सेवा भाव को स्थापित किया। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान बनाई और उनके विचार आज भी भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली का आधार हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और स्वच्छ भारत मिशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि अटल जी की दूरदर्शिता के कारण प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से गांव-गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया। रुदौली विधानसभा क्षेत्र में 100 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण कर ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही अटल जी का सपना था, जिसे केंद्र और प्रदेश सरकार साकार कर रही है। कार्यक्रम में रुदौली क्षेत्र की 500 से अधिक महिलाओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह राष्ट्रवाद, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें