राजधानी लखनऊ में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। असम में चुनाव होने की वजह से डोर टू डोर कूड़ा उठान और सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर को उठाने वाले नगर निगम के सफाई कर्मचारी छुट्टी पर हैं जिसके कारण सड़कों और घरों से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। शाहनजफ रोड स्थित नेशनल पीजी कॉलेज के पास फुटपाथ पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। भीषण गर्मी में सड़ते कचरे से राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है।