लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता रितेश साहू की ओर से किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं और राहगीरों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।