लखनऊ के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में चार दिवसीय अंबेडकर जयंती एवं स्थापना दिवस समारोह के तहत संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें उद्यमिता में समावेशी विकास पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, शशांक कुमार, आचार्य राजकुमार मित्तल और के एल महावर मौजूद रहे। वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को वर्तमान विकास से जोड़ते हुए समावेशी समाज की आवश्यकता पर बल दिया।