विश्वमंगल्या सभा एवं सहकार भारती के संयुक्त तत्वावधान में आईसीसीएमआरटी, इंदिरा नगर में “सहकार संवाद” कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें महिला कार्यकर्ताओं ने छोटे-बड़े व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं को प्रेरित किया और अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि महिला आत्मनिर्भर होगी तभी परिवार मजबूत होगा और राष्ट्र प्रगति करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका शुक्ला ने की। मुख्य अतिथि सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी रहे।