ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में परिवाहन मेले का आयोजन किया गया। इसमें एकमुश्त कर व्यवस्था से संबंधित नियमों, कर निर्धारण की प्रक्रिया, कर गणना, भुगतान की विधि एवं समय सीमा को लेकर अपनी समस्या बताते हुए गाड़ी मालिकों ने बताया कि एक मुश्त कर देने में हम लोगों को दिक्कत आ रही है, एक एक गाड़ी का कर 80 से 90 हजार रुपए आ रहा है, जबकि गाड़ी भी चलानी है। गाड़ियों की किश्ते भी जमा करनी हैं। इस मेले के लगने के बावजूद इसके साथ में टैक्स में कोई छूट नहीं मिल रही है, अगर हमारे पास 5 गाड़ी है तो हम 5 लाख रुपए एक साथ कैसे जमा करें।