तेलीबाग, मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा उप नगरीय बस सेवा जो की दोपहर 12:15 बजे आलमबाग डिपो से चली,12.45 बजे उतरेठिया चौराहे पर पहुंचते ही बस का पंप खराब हो गया और बस बीच सड़क पर खड़ी हो गई। चालक हरगोविंद लाल ने बताया कि बस का पंप खराब हो गया था जिसे ठीक करने का प्रयास किया गया लेकिन वह ठीक नहीं हुआ। बस दोबारा स्टार्ट नहीं हो सकी परिचालक अजीत सिंह ने बताया कि बस में 12 सवारियों के टिकट बने हुए थे जिन्हें दूसरी बस से भेजा गया। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को बस के खराब होने की सूचना दे दी गई।