लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में तपती धूप में क्रिकेट देखने पहुंचे बिहार, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से क्रिकेट प्रेमी। क्रिकेट देखने पहुंचे मुबंई निवासी एक परिवार ने बताया कि वह लखनऊ का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, अन्य कई राज्यों के लोग भी लखनऊ का समर्थन करने पहुंचे हैं। सभी को कप्तान पंत से काफी उम्मीद है।