फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 20 सदस्यों के साथ जा रहे थे पता चला हादसा हो गया... जम्मू से लौटे यात्रियों ने बताया कैसे थे वहां के हालात

कोलकाता - जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन से जम्मू से लखनऊ पहुंचे यात्रियों ने अमर उजाला को बताए स्टेशन से लेकर कटरा तक के हालात। गोरखपुर चौरी चौरा की रहने वाली रमावती देवी ने बताया कि वह अपने परिवार के 20 सदस्यों के साथ 25 अगस्त को जम्मू जा रही थी। जम्मू पहुंचने के बाद पता चला कि हादसा हो गया हैं, दरबार जाने के लिए रोक लगा दी गई हैं। जम्मू स्टेशन से ही वापस लौटना पड़ा। हर घंटे ऊपर के हालात के बारें में लगातार सूचित किया जा रहा था। इसी तरह प्रतापगढ़ में जामताली बाजार के रहने वाले रमाशंकर ने बाताया कि वह अपने परिवार के 10 सदस्यों के साथ जम्मू माता वैष्णों के दर्शन करने गए थे। घटना से 6 घंटे पहले ही वह नीचे जम्मू स्टेशन पर आ गए थे। लगातार बारिश हो रही थी, स्टेशन के सभी प्लेटफार्म भरे हुए थे। बेगमपुरा ट्रेन में एसी का टिकट था, वह ट्रेन रद्द होने की वजह से किसी तरह से पता चला कि कोलकाता एक्सप्रेस 8:30 बजे जम्मू से लखनऊ जाएगी। तुरंत चालू टिकट लेकर हम ट्रेन में बैठ गए और लखनऊ पहुंच गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें