राजधानी लखनऊ में मंगलवार को विश्व क्लबफुट दिवस पर डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से शहीद पथ स्थित मातृ एवं शिशु रेफरल अस्पताल में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डॉ यशवीर सिंह, डॉ नीरज सिंह एवं डॉ शिवांश विश्वकर्मा ने अभिभावकों को अहम जानकारी दी।