फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : त्रिवेणी के पवित्र जल से बंदियों ने जेल में किया महाकुंभ स्नान, संगम नोज से कलश में लाया गया जल

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Feb 2025 10:28 PM IST

राजधानी लखनऊ में आदर्श कारागार एवं नारी बंदी निकेतन समेत प्रदेश की जेलों में बंद हजारों बंदियों ने शुक्रवार को जेल में ही महाकुंभ स्नान किया। प्रयागराज से त्रिवेणी पर बने संगम नोज से कलश में भरकर पवित्र जल लाया गया। मॉडल जेल में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग के साथ गंगा जल व कलश की विधिवत पूजा अर्चना की। फिर जेल के आदर्श बंदियों ने संगम जल से महास्नान किया। इसके बाद प्रदेश की जेलों में भी बंदियों को सामूहिक कुंभ स्नान कराया गया। योगी सरकार की पहल पर प्रदेश की सभी जेलों में कुंभ कलश स्थापना के लिए विशेष वाहक से प्रयागराज संगम से पवित्र जल लाया गया था।डीआईजी जेल डॉ रामधनी ने बताया कि जेल प्रशासन ने जेल में ही कुंड तैयार कर उसमें पानी भरा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें