फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भरवा रहे SIR फार्म, लखनऊ में स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, 10 दिसंबर से होनी हैं परीक्षाएं

राजधानी लखनऊ में परिषदीय विद्यालयों में 10 दिसंबर से कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों की परीक्षा होनी है। इससे ठीक पहले शिक्षकों की ड्यूटी SIR फार्म भरवाने के लिए बीएलओ को तौर पर लगाई गई है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। अमर उजाला ने शनिवार को तीन परीषदीय विद्यालयों का हाल जाना। वहां पढ़ाई का हाल काफी खराब मिला। आइए एक-एक कर जानते हैं उन स्कूलों के हाल- 1- कृष्णा नगर क्षेत्र के चपरुआ खेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन शिक्षक तैनात हैं। इनमें से दो की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगी है। स्कूल में सिर्फ एक अध्यापक मिले जो आठवीं के बच्चों को पढ़ा रहे थे। बाकी कक्षाओं में बच्चे खुद ही एक-दूसरे को पढ़ा रहे थे। 2- कृष्णा नगर क्षेत्र के पंडित खेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी तीन शिक्षकों की तैनाती है। यहां भी दो शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगी है। स्कूल में सिर्फ एक अध्यापक मिले जो आठवीं के बच्चों को पढ़ा रहे थे। बाकी कक्षाओं में बच्चे खुद ही एक-दूसरे को पढ़ा रहे थे। 3- कृष्णा नगर क्षेत्र के ही केसरी खेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी तीन शिक्षकों की तैनाती है। यहां से भी दो शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगी है। यहां बचे एक शिक्षक की ड्यूटी दूसरे स्कूल में लगा दी गई है। इससे स्कूल में एक भी शिक्षक मौजूद नहीं मिला। शिक्षक न होने से बच्चे स्कूल में गेम खेलकर समय बिताते मिले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें