राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत लखनऊ व कानुपर मंडल के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने दिल्ली की अपने दो दिवसीय शैक्षिक यात्रा शनिवार को पूरी की। भ्रमण के दौरान बच्चों ने दिल्ली में बने प्रधानमंत्री संग्रहालय, नेहरू तारा मंडल, नेशलन सांइस सेंटर, इंडिया गेट, राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, वायु सेना संग्रहालय सहित आस-पास एतिहासिक स्थलों को देखा और उसके बारे में समझा। रविवार को लखनऊ के निशातगंज स्थित विद्याभवन ये बच्चे पहुंचे। इस शैक्षिक भ्रमण में लखनऊ मंडल से समर, ओम मिश्रा, मो. सुहेब, आर्या, आशु, आदित्य, रोली, शिवा, राजकरन, नैंसी, अशिंका, प्रकाश और कानपुर मंडल के नितिन कुमार, खुशी, जय शिव, रुद्र प्रताप, बुसरा, शिवम मिश्रा, युवराज, हैप्पी सिंह, गौरव कुमार, हर्षित कुमार, अनुराग तिवारी, दिव्यांशी ने अमर उजाला से अनुभव साझा किया। बच्चों के साथ कानपुर मंडल के एडी बेसिक राजेश वर्मा, लखनऊ से खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति शुक्ला, वरिष्ठ शिक्षक अनुराग सिंह व शिक्षिका अंजना भारती मौजूद रही। बता दें कि बीते तीन अप्रैल को लखनऊ मंडल एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी ने निशातगंज स्थित विद्या भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस भ्रमण में लखनऊ व कानपुर मंडल के सभी जनपदों से सरकारी स्कूलों के दो-दो बच्चों को शामिल किया गया था।