फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

रोहित मिश्र Updated Thu, 25 Sep 2025 08:26 AM IST

महमूदाबाद नगर क्षेत्र स्थित नहर कॉलोनी में बुधवार रात लगभग 10.45 बजे तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। कॉलोनी के परिसर में तेंदुए के घूमने फिरने की तस्वीर एक लॉन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रिहायशी इलाके में घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग लाठी डंडे लेकर बाहर निकल आए। रिहायशी इलाके में तेंदुए जैसे जंगली जानवर की आमद से लोगों में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शी अजीत मिश्र, हर्षित मिश्र और अनूप वर्मा निवासी शहजानी ने बताया कि उन लोगों ने अपनी आंखों से तेंदुए जैसे जंगली जानवर को परिसर में घूमते हुए देखा है। घटना की सूचना पुलिस विभाग व वन विभाग को दे दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें