फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: छठें प्रयास में शिक्षिका के पुत्र अबुजर अंसारी को मिली सफलता, अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत

शहर के मोहल्ला कोट निवासी मोहम्मद अबुजर अंसारी को सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता मिली है। उन्हें 671 वीं रैंक हासिल की है। मोहम्मद अबुजर अंसारी की मां गौसिया खातून उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा में शिक्षिका हैं। मोहम्मद अबुजर अंसारी ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा सिंघानिया स्कूल सीतापुर से ही हुई है। इसके बाद गाजियाबाद से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इंजीनियरिंग में उनका मन नहीं लगा तो प्रशासनिक अफसर बनकर देश की सेवा करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें छठें प्रयास में यह सफलता मिली है। उनकी इस सफलता पर मां गौसिया खातून ने बताया कि अबुजर की मेहनत सफल हुई है। शुरुआत से ही अबुजर पढ़ने में मेधावी रहे हैं। इनकी सफलता पर सबको नाज है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें