गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, न्यू बॉयज और युवा क्लब ने अपने मुकाबले जीतकर समीर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में पूरे अंक हासिल किए। स्पोर्ट्स कॉलेज ने पुलिस न्यू बॉयज को 3-0, न्यू बॉयज ने एलडीए अलीगंज को 2-0 और युवा क्लब ने अलीगंज स्पोर्टिंग को 2-1 से हराया।