फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर पहुंचीं अपर्णा यादव ने मां पर FIR के सवाल पर दिया ये जवाब

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Sep 2025 01:21 PM IST

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव शुक्रवार को सुल्तानपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने जिला जेल में महिला बंदियों से भेंट किया। उन्होंने बताया यहां पुस्तकालय बन रहा है, मैं उसमें पुस्तकें दूंगी। इसके बाद उन्होंने अपनी मां पर हुए केस के सवाल पर सिर्फ 'नो कमेंट' कहा। उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेकर उन पर तंज कसा। हाइड्रोजन बम वाले बयान पर कहा 'वोट चोरी करना... न करना एक विषय है', कांग्रेस से ज़्यादा वोट चोरी किसने की है? बोफोर्स क्या है? गूगल पर सर्च कर लीजिए, कांग्रेस की पोल खुल जाएगी। फिर, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कई बातें कहीं। कहा कि प्रधानमंत्री ने एक बात जरूर की है कि कि जो लोग आतंकवाद फैला रहे थे, उनकी नींद उड़ा दी है। आज राष्ट्र विरोधियों की नींद बिल्कुल खराब हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल अजीब तरीके से बात करते हैं तो हो सकता है पीएम की तारीफ करने के बजाय वह इस तरह की बात कर रहे हों। भारत सरकार की एजेंसीज के बारे में अनाप शनाप बोलने से आपकी राजनीति नहीं चमकेगी। पॉलिटिक्स में वो इतने समय से हैं, इतने बड़े परिवार से हैं, वो ऐसी बात क्यों करते हैं? मेरी समझ में नहीं आता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें