फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए महाराणा प्रताप मार्ग पर रोका गया ट्रैफिक, पसरा रहा सन्नाटा

राजधानी लखनऊ में रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रभानु गुप्ता की 124वीं जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी की ओर से नेशनल पीजी कॉलेज में आयोजित किया गया। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सांसद अशोक बाजपेई, सांसद लोकसभा कुंवर उज्ज्वल रमण सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व सांसद अशोक बाजपेई समेत अन्य लोग शामिल हुए। इस दौरान महाराणा प्रताप मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया। इससे वाहनों और लोगों से गुलजार रहने वाले मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह करीब 11:30 बजे से इस रोड को बंद किया गया है। दोपहर के 1:15 बजे तक भी इसके शुरू ना होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क किनारे लगी दुकानें सुबह से ही बंद करा दी गई थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें