राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सेक्टर-6 में पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोग टैंकर से पानी लेने के लिए लाइन में लगे रहे। इसके अलावा पार्क में लगे समरसिबल से पानी भरने के लिए लाइन लगाई। समरसिबल से गंदा पानी आने के बादजूद लोग भरने को मजबूर रहे।