लखनऊ में मलिहाबाद के बख्तियार नगर गांव में छुट्टा घूम रहे आवारा हिंसक सांड फसलों को खराब करने के साथ-साथ ग्रामीणों को मारने के लिए दौड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम पंचायत सचिव राज कुमार सिंह का जवाब है कि वह जानवर पकड़ने नहीं आएंगे। उसको गांव के लोग खुद पकड़कर गाड़ी से गौशाला भेज दें, जिसके भाड़े के रुपये वह दे देंगे । उनकी यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गांव के अखिलेश यादव का आरोप है कि समाधान दिवस सहित आईजीआरएस के माध्यम से भी शिकायत की थी लेकिन जो दो आवारा जानवर ग्रामीणों ने पकड़े थे वही गौशाला भेजे गए थे। जबकि गांव में हिंसक सांड के टहलने से अभी भी खतरा बना हुआ है जिसकी किसी ने कोई सुध नहीं ले रहा। आरोप है कि जबकि उनकी ऑनलाइन आईजीआरएस शिकायत का फर्जी निस्तारण करा दिया गया है।अखिलेश ने बताया कि इससे पूर्व गांव के लोगों ने खुद जो दो आवारा जानवर पकड़े थे जिसमें कई लोगों चोटें आईं थीं। इस संबंध में मलिहाबाद बीडीओ और एडीओ पंचायत संपर्क किया गया फ़ोन रिसिफ नहीं हुआ। बताते चलें कि बख्तियार नगर से कुछ किलोमीटर दूर गढ़ी संजर खां गांव में 21 सितंबर को सांड ने पटककर बुजुर्ग किसान राज कुमार (66) को मौत के घाट उतार दिया था।