राजधानी लखनऊ में पूर्व सैनिकों के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहीद स्मारक से गुलाब सिंह लोधी (झंडेवाला पार्क) अमीनाबाद लखनऊ तक 'जय हिन्द' यात्रा निकाली। इस दौरान सभी लोगों ने भारतीय सेना के पराक्रम का जयघोष करते हुए सेना के समर्थन में नारेबाजी की। इसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी एवं अन्य नेता शामिल हुए। प्रशासन द्वारा यात्रा की अनुमति न मिलने की वजह से शहीद स्मारक पर ही समाप्त की गई।