फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रदेश के सबसे पुराने चिड़ियाघर का मनाया गया 103वां स्थापना दिवस

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Nov 2024 10:41 PM IST

प्रदेश के सबसे पुराने चिड़ियाघर नवाब वाजिद अली शाह चिड़ियाघर का आज 103वां स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अरुण कुमार और वन राज्यमंत्री केपी मालिक के अलावा जू की निदेशक आदिती शर्मा के अलावा वन विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. स्थापना दिवस कार्यक्रम में वन मंत्री अरुण कुमार ने केक काटकर चिड़ियाघर का 103 वा स्थापना दिवस मनाया प्राणि उद्यान के निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्राणि उद्यान के पूर्व प्रशासकों और पूर्व निदेशकों व प्राणि उद्यान के वरिष्ठतम पेंशनर को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही सीएसआर के जरिए प्राणि उद्यान में योगदान देने वाले एनटीपीसी के प्रतिनिधि को भी सम्मानित किया इसके अलावा लखनऊ पर आधारित लघु चलचित्र का एवं सारस संरक्षण पर आधारित लघु चलचित्र का लोकार्पण के माध्यम से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें