राजधानी लखनऊ में अमीनाबाद मार्केट स्थित हनुमान मंदिर पार्क की हालत खस्ता है। यहां मंदिर की दीवार सटाकर कूड़ा जाला गया है। ज्यादातर जगह में लोगों का अतिक्रमण है। हैंडपंप खराब पड़ा है। पार्क के अंदर अवैध पार्किंग बनाई गई है। प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के निरीक्षण के बाद यहां हालात ठीक नहीं हुए।