फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड मामला: सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, बोले - ईडी को लेकर मनमानी बंद करो

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आरोप पत्र दाखिल करने से कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए हैं। राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी ऑफिस का घेराव करने निकले तो उन्हें पार्टी कार्यालय पर ही रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान कई जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई। कांग्रेसियों ने मांग की है कि ईडी अपने आरोप वापस ले। केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही कर रही है और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं का दमन कर रही है लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं और सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। लखनऊ में कई जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें