फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बालक की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घरवालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है। मामला दुबग्गा क्षेत्र के अंधे चौकी कसमंडी रोड स्थित न्यू वेदांता हॉस्पिटल का है। मूल रूप से हरदोई के बेनीगंज निवासी बैजनाथ के बेटे प्रांजल (5) की मौत हुई है। बैजनाथ ने बताया कि उन्होंने न्यू वेदांता हॉस्पिटल में बेटे को भर्ती कराया था। वहां डॉक्टरों ने सीने में फोड़ा होने की बात कहकर ऑपरेशन करने की बात कही। इस पर उन्होंने ऑपरेशन करने के लिए कह दिया। ऑपरेशन के कुछ देर बाद बेटे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण बेटे की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने अस्पताल संचालक समेत अन्य डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें