लखनऊ के मानक नगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। यहां लोग ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार करते दिखे। उन्हें अपनी जान की परवाह बिल्कुल नहीं रही। यदि मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार करते समय गाड़ी चल जाती तो उनकी जान जा सकती है। वहीं रेलवे प्रशासन भी लापरवाही बरतता दिखा। इस तरह पटरी पार करने वाले लोगों पर यदि कार्रवाई होती तो शायद वह हिम्मत नहीं करते।