राजधानी लखनऊ में शनिवार को 'मौन सिक्के मुखर इतिहास' विषय पर दो दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें राज्य संग्रहालय के मुद्रा शास्त्र अधिकारी डॉक्टर विनय कुमार सिंह ने लोगों को जानकारी दी। कार्यशाला कैसरबाग स्थित छतर मंजिल परिसर के सभागार में हुई। इसे उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित किया गया।