राजधानी लखनऊ स्थित लविवि में जर्जर बारादरी भवन मामले में मंगलवार को एक बार फिर माहौल गरमा गया। हालांकि मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। प्रॉक्टर की टीम व पुलिस एबीवीपी छात्रों को समझाने में जुटी रही। उधर, सड़क पर नमाज पढ़ने से आक्रोशित राष्ट्रीय शिक्षार्थी दल के छात्रों ने मंगलवार को टैगोर पार्क में हनुमान चालीसा पढ़ी।