फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Lucknow: यौन उत्पीड़न का आरोप... ऑफिस असिस्टेंट पर कार्रवाई के लिए धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्र छात्राएं रात तक धरने पर जमे रहे। वहीं, बृहस्पतिवार को भी उनका धरना जारी रहा। ये विद्यार्थी संघमित्रा छात्रावास के ऑफिस असिस्टेंट पर एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा रहे हैं। आंदोलन कर 15 रहे छात्र-छात्राओं को विवि प्रशासन ने निलंबित कर दिया। आंदोलन कर रहे छात्रों के मुताबिक पीड़िता ने इस घटना की शिकायत छात्रावास की वार्डन, प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू से की थी लेकिन दो दिनों तक किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई। उल्टा उस पर अपनी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने 7 मार्च की शाम को संघमित्रा छात्रावास के सामने धरना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी की निलंबित किया गया। इस धरने के एक हफ्ते बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन छात्रों को निलंबित कर दिया जिन्होंने यौन हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई थी। अब आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर विद्यार्थियों ने धरना शुरू किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें